×
Uncategorized

Noida: दीपावली पर सजावटी लाइटों से रौशन हुआ शहर, सड़कों ​पर दिखा खास नजारा

प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की तरफ से सूरजपुर घंटाघर चौक से मोजरबियर रोटरी तक नई सजावटी लाइटें लगाई गई हैं।

दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा को रोशनी से जगमगाने और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, गोलचक्करों और रोटरी पर सजावटी लाइटें लगाई जा रही हैं। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराकर चालू कराया जा रहा है।

प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की तरफ से सूरजपुर घंटाघर चौक से मोजरबियर रोटरी तक नई सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। सूरजपुर घंटाघर चौक से परी चौक तक एक्सपो रोड की सभी सात रोटरी को झालर लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा 105 मीटर चौड़ी सड़क और जेपी स्टेडियम रोड की सजावटी लाइटें भी चालू कर दी गई हैं। तिलपता चौक से सिरसा तक 130 मीटर चौड़ी सड़क की 8 रोटरी पर भी सजावटी लाइटें जगमगा रही हैं।

प्राधिकरण के एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 2 से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी प्रमुख मार्गों और रोटरी पर बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 12 बजे तक निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कहीं भी अंधेरा न रहे और खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया जा सके।

शहर के प्रमुख चौराहों और गोलचक्करों पर आधुनिक डिजाइन के डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों, पार्किंग और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य बेहतर प्रकाश व्यवस्था के साथ शहर की सुंदरता, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाना है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close