×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य दशहरा महोत्सव, ड्रोन शो और रामलला के दिव्य दर्शन बने आकर्षण का केंद्र

रामलीला मैदान में बनाए गए भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। ड्रोन शो, भव्य श्रीराम मंदिर और अयोध्या से लाई गई रामलला की प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।

रामलीला मैदान में बनाए गए भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। अयोध्या में रामलला के दर्शन की तरह यहां भी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, आसमान में होने वाले ड्रोन शो को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह रहा।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 85 फुट ऊंचे रावण और 70-70 फुट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन है। आतिशबाजी और अन्य विशेष कार्यक्रमों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्वयंसेवकों ने कई महीनों तक तैयारियां कीं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव और महासचिव देव मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close