educationउत्तर प्रदेशएजुकेशनगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

शिक्षाः संस्कार प्ले स्कूल ग्रुप ने नोएडा में किया आगाज

एक साल में 50 स्कूल की शाखाएं खोलने का लक्ष्य स्कूल प्रबंधन ने निर्धारित किया

नोएडा। संस्कार प्ले स्कूल ग्रुप में रविवार को नोएडा के सेक्टर 104 में दिल्ली-एनसीआर का अपने पहले स्कूल का उद्घाटन किया। संस्कार प्ले स्कूल की 100 से अधिक शाखाएं पूरे देश में चल रही हैं। संस्कार ने अब दिल्ली एनसीआर में एक साल में 50 स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

नोएडा शाखा के प्रबंधक शुभम शर्मा ने बताया के रविवार की सुबह डॉक्टर अरुण गोयल ने स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दीपक कुमार गौतम, अरविंद त्रिपाठी, अतुल शर्मा, सुशील अवाना, मनीष अग्रवाल, महेश अवाना, संतराम अवाना, एडवोकेट रघुराज सिंह, रंजीत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों की शिरकत रही।

संस्कार स्कूल के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ वेदों के मंत्रोच्चारण के साथ किया। उन्होंने इसी के साथ ही संस्कार स्कूल के गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी।

मोहित अरोड़ा जी ने बताया के संस्कार प्ले स्कूल पूरे दिल्ली एनसीआर में अब अपनी फ्रेंचाइजी ओपन कर चुका है। अब तक 15 से ज्यादा स्कूलों की फ्रेंचाइजी निर्धारित कर चुके हैं।

मंचासीन सभी अतिथि गणों ने बताया कि संस्कार स्कूल के द्वारा आने वाले पीढ़ी के अंदर भारतीय संस्कारों को पुनर्जीवित करने का एक अच्छा प्लेटफार्म है जो अन्य स्कूलों से संस्कार प्ले स्कूल को अलग बनाता है।

उद्घाटन के अवसर पर अगले 15 दिन तक एडमिशन फीस पर विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जा रहे हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close