×
Uncategorized

Noida: मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को देवता नहीं मानूंगा का बयान देने वाले सपा प्रवक्ता राजकुमार पर FIR, ‘सनातन धर्म’ का अपमान का आरोप

गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर के मुताबिक, सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित आंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और पूजा-पाठ नहीं करने के बयान को लेकर विवाद बढ़ने लगा है। गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने प्रवक्ता पर सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी धार्मिक आस्था को आहत करने का आरोप लगाया है।

गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर के मुताबिक, सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में सार्वजनिक मंच से इन मान्यताओं के विरोध में कथित तौर पर प्रतिज्ञाएं दोहराना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के बयान सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचते है। उन्होंने गुर्जर समाज के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और पूर्वजों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा है कि समाज की पहचान उसके गौरवशाली इतिहास, सनातन संस्कारों, राष्ट्रभक्ति और परंपराओं से जुड़ी है। नागर ने कहा कि राजनीतिक हितों के लिए धार्मिक मान्यताओं का सार्वजनिक रूप से विरोध करना उचित नहीं है।

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि राजकुमार भाटी के कथित बयानों और प्रतिज्ञाओं की जांच की जाए और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

सनातन धर्म का विरोध करने का हक नहीं
वेद नागर ने बताया कि गुर्जर समाज के लोगों ने संस्कृति की रक्षा के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज, वीरांगना रामप्यारी गुर्जरी, राजमाता गुजरी, राव उमराव भाटी जैसे अनगिनत व्यक्तित्व से गौरवशाली इतिहास और परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे गौरवशाली इतिहास वाले गुर्जर समाज में जन्म लेने के बावजूद राजकुमार भाटी ने दिल्ली के सार्वजनिक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं, भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म की मान्यताओं से संबंधित प्रतिज्ञाएं दोहराई है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उनके इस कृत्य से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपनाम करने का आरोप
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने ही धर्म, आराध्य देवी-देवताओं और सनातन परंपराओं का सार्वजनिक रूप से अपमान करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज ऐसे किसी व्यक्ति को अपना आदर्श नहीं मानता, जो राजनीतिक लाभ के लिए सनातन धर्म की मान्यताओं के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से प्रतिज्ञाएं दोहराए।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close