×
Uncategorized

Noida: ग्रेनो वेस्ट में अवैध डंपिंग ग्राउंड बने मुसीबत, ग्रेनो प्राधिकरण ने एम्स गोल्ड होम पर लगाया 40 हजार का जुर्माना

प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध डंपिंग ग्राउंड में कूड़े से धुआं उठने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल की मदद से आग बुझवाई।

ग्रेटर नोएडा में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं करने और अवैध स्थानों पर कचरा फेंकने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े से धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस मामले में सेक्टर-4 स्थित एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध डंपिंग ग्राउंड में कूड़े से धुआं उठने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल की मदद से आग बुझवाई। इसके बाद कूड़े से मिले साक्ष्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पहुंची। जांच के आधार पर सोसाइटी पर जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आने के बावजूद सॉलिड वेस्ट का उचित प्रबंधन नहीं करने और अवैध डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने के कारण यह कार्रवाई की गई।

वहीं, प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने अपनी टीम के साथ सेक्टर पाई-1 और पाई-2 की सर्विस रोड पर 130 मीटर रोड के पास एक डंपर पकड़ा। डंपर में भरा हॉर्टिकल्चर वेस्ट पास के खाली प्लॉट में डाला जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बल्क वेस्ट जनरेटरों से कचरे का नियमानुसार प्रबंधन करने की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों से भी ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि कूड़े का अनुचित निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close