crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida News : अब गौतमबुद्धनगर की खाकी मांग रही है कुत्तों से न्याय, जानिये बड़ी खबर

Greater Noida : आम व्यक्ति ही नहीं अब खाकी भी कुत्तों के सामने बेबस हो गयी है। गौतमबुद्धनगर में अब दो पुलिसकर्मी आवारा कुत्तों का शिकार हो गए है। कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों को काटकर घायल कर दिया है। मजे की बात ये है कि अब ये दोनों कुत्ते वारदात के बाद लापता हो गए है। गौतमबुद्धनगर पुलिस दोनों कुत्तों को खोज रही है।
थाना प्रभारी जारचा ने बताया कि पुलिस के दो सिपाही राहुल और दिनेश को आवारा कुत्तों ने काट लिया। दोनों सिपाही
समाना नहर के किनारे पर थे। दोनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को काटने के बाद जारचा में नहीं देखे गए कुत्ते

दोनों सिपाही को काटने के बाद अब कुत्ते भी अचानक से जारचा इलाके से लापता हो गए है। पुलिस और जारचा नगर पंचायत के कर्मचारी कुत्तों की खोजबीन में लगे है। अब देखना ये है कि पुलिस कुत्तों से कैसे न्याय पाती है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नहीं बना पाया कुत्तों से बचाने के लिए कोई रणनीति

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आवारा कुत्तों से बचाने के लिए कोई भी योजना अमल में नहीं ला पा रहे है। जिसके कारण आवारा कुत्ते लगातार लोगों को काट रहे है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी रेबीज इंजेक्शन की कमी है। जिसके कारण इंजेक्शन चार से पांच गुना दाम में मिल रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close