crimeग्रेटर नोएडा

Greater Noida: भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से दो बच्चियों की मौत, चार घायल

दादरी थाना क्षेत्र के समाधीपुर गांव में रविवार को अचानक भरभराकर मकान की छत गिर गई। छत गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। बच्चों सहित काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दब गए। सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत समाधिपुर गांव में लाल सिंह अपने घर की छत पर ईट बिछवा रहा था। ऊपर की छत पर ज्यादा वजन होने की वजह से दूसरे फ्लोर की छत पहले फ्लोर पर गिर गई। वजन ज्यादा होने पर नीचे वाली छत भी गिर गई। जिस कारण नीचे लाल सिंह की पोती उम्र करीब 5 वर्ष व दूसरी पोती उम्र करीब 3 वर्ष खेल रही थी जो मलबे में दबकर घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मकान में काम करने के दौरान राजवीर उम्र 45 वर्ष, विनोद उम्र 43 वर्ष, संजीव उम्र 35 वर्ष, पंकज उम्र 23 वर्ष भी घायल हो गए। मकान के गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close