उत्तर प्रदेशखेलगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सम्मानः बबीता नागर को दिया नारी शक्ति सम्मान

नींदरलैंड में प्रतिद्वंदी पहलवान को मात्र 24 सेकेंड में पराजित कर जीता स्वर्ण पदक

ग्रेटर नोएडा। नीदरलैण्ड में आयोजित विश्व पुलिस कुश्ती गेम्स में अपने असाधारण नारी शक्ति कौशल के दम पर प्रतिद्वंद्वी पहलवान को मात्र 24 सेकेंड में पटखनी देकर स्वर्ण जीतने वाली पहलवान बबीता नागर को महिला उन्नति संस्था ने उनके ग्रेटर नोएडा के गांव सादुल्लापुर स्थित आवास पर जाकर “नारी शक्ति सम्मान’ देकर सम्मानित किया।

पहलवान को बजरंगी पटका पहनाते हुए महिला उन्नति संस्था संगठन सचिव गीता भाटी ने कहा कि इस उपलब्धि को महिलाओं की मजबूत इच्छाशक्ति बताते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी तरह से कमजोर नहीं है वह अब तक पुरुषों का वर्चस्व स्थापित कुश्ती जैसे खेलों में महिलाएं आज अपना लोहा मनवाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं।

संस्थापक डा राहुल वर्मा ने महिला पहलवान को नारी शक्ति सम्मान देते हुए कहा कि अच्छा लगता है जब बेटियां आगे बढ़कर देश एवं समाज का नाम रोशन करती हैं। बबीता नागर की यह उपलब्धि असाधारण और प्रेरणादायक है जो लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स में नए रास्ते खोलने का कार्य करेगी।

पहलवान बबीता नागर ने अपनी इस उपलब्धि को अपने परिवार समर्थकों को समर्पित करते हुए कहा कि लोगों को अब समझ लेना चाहिए कि बेटियां बोझ नहीं हैं वे किसी से भी कम नहीं हैं। वह भी अपनी काबलियतके दम पर माता-पिता देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, एकता भटनागर, साधना त्रिपाठी, अनुज भाटी, गरिमा शर्मा और अनिल भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close