×
Uncategorized

Noida: बोर्ड बैठक में अहम फैसला, अल्फा-2 से सीधे पहुंचेंगे प्रयागराज, पानी के दामों में नहीं की गई बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने आवागमन की सुविधा के मद्देनजर दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ग्रेटर नोएडा के 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने को बनाई जाएगी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक कई मायने में बहुत खास रही। शनिवार 02 मई को संपन्न इस बोर्ड बैठक में एक तरफ 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई तो दूसरी तरफ गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए दो प्रमुख मार्गों को बनाने का एलान किया गया। 2013-14 के बाद पहली बार जल शुल्क न बढ़ाने का फैसला लिया गया, यह आवंटियों के लिए बड़ी राहत है। इस बोर्ड बैठक में ऐसे कई अहम फैसले हुए, जिनसे जनमानस को बड़ी राहत मिलेगी।

वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट को मंजूरी दे दी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार (वर्चुअल) और सीईओ एनजी रवि कुमार की मौजूदगी में 02 मई को संपन्न बोर्ड बैठक में बजट पर मुहर लग गई है। वित्तीय वर्ष में 2026-27 में 6048 करोड़ रुपये की आमदनी और इतनी ही धनराशि के व्यय का अनुमान लगाया गया है। इस वित्त वर्ष में भी सर्वाधिक जोर जमीन अधिग्रहण, ग्रामीण विकास एवं निर्माण कार्यों पर है, जिस पर करीब 5294 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है।

पानी के दामों में नहीं होगा इजाफा
ग्रेेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने पानी के बकाएदारोें को कुल बकाया धनराशि एकमुश्त जमा करने का एक अवसर दिया है। बोर्ड ने तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने पर मुहर लगा दी है। पानी के बकाएदार 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी और 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस वर्ष पानी के शुल्क में 10 फीसदी वृद्धि न करने का फैसला लिया है। 2013-14 से जल शुल्क में हर साल 10 फीसदी वृद्धि हो रही थी।

नोएडा एयरपोर्ट की राह होगी आसान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने आवागमन की सुविधा के मद्देनजर दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ग्रेटर नोएडा के 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने को बनाई जाएगी और दूसरी परियोजना, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब से डब्ल्यूडीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के पैरलल 6 लेन एलिवेटेड रोड बनेगी। इन दोनों मार्गों को मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रस्ताव पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है।

ग्रेनो की 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे
बता दें कि, 105 मीटर रोड सेक्टर अल्फा टू से हापुड़ बाईपास तक बननी है। इसकी कुल लंबाई 37 किलोमीटर है, जिसमें से अल्फा टू की तरफ से लगभग 6 किलोमीटर सड़क बनी हुई है। जहां पर 105 मीटर रोड समाप्त हो रही है ( हापुड़ बाईपास ), वहां से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। अगर 105 मीटर रोड को हापुड़ बाईपास से जोड़ दिया जाता है तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासी गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 से 45 मिनट में पहुंच सकतेे हैं। उसके बाद प्रयागराज तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी। इसी तरह लॉजिस्टक हब से डब्ल्यूडीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के पैरलल 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाए जाने से उद्योगों का माल नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक आसानी से पहुंच सकेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close