उत्तर प्रदेशखेल

IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 की पहली हार….दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ खोला खाता

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरकार IPL 2024 सीजन में अपनी पहली जीत हासिल हो ही गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 20 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोला है। जीत के जश्न के बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए अचानक एक बुरी खबर सामने आ गई है. ऋषभ पंत ने इस मैच में 32 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. ऋषभ पंत ने 159.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए थे, साथ ही ऋषभ पंत के अर्धशतक के बाद 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। दिल्ली बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत कि। डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पथिराना ने उनका शानदार कैच पकड़ा। पृथ्वी शॉ 27 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। मार्श 18 और स्टब्स बिना खाता खोले ही लौट गए। ऋषभ पंत 32 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल सात और अभिषेक 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पथिराना ने दो विकेट चटकाए।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रविंद्र के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 12 गेंद में दो रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 26 गेंद में 34 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश ने लगातार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे ने 17 गेंद में 18 रन बनाए। इसके बाद जडेजा और धोनी ने तूफानी पारी खेली। धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की पारी खेली और नाबाद लौटे। जडेजा ने 17 गेंद में 21 रन बनाए। मैच के अंतिम ओवर में धोनी ने दो चौके और दो छक्के लगाए। इस ओवर में धोनी ने 20 रन बटोरे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close