खेल

आइपीएल 2024 : आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीती मुंबई की टीम, दिल्ली को मिली चौथी हार

MI vs DC :आईपीएल 2024 के एक ब्लॉकबस्टर मैच में मुंबई इंडियंस  ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। आईपीएल 2024 के मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए। इस मैच में दिल्ली को जीत के लिए 235 रनों का टारगेट मिला था। अपना लक्ष्य प्राप्त करने उतरी दिल्ली की टीम आठ विकेट में 205 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैच गंवाए थे। वहीं दिल्ली कैपिटल कैपिटल्स की यह पांच मैचों में चौथी हार रही।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की बेहतरीन बल्लेबाजी की करके मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया है।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

ट्रिस्टन स्टब्स की बेहतरीन पारी काम नहीं आई

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, लेकिन वह टीम को मैच नहीं जीता पाए। स्टब्स ने अपनी पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाए। ओपनर पृथ्व शॉ ने भी 66 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बहुत बेहतरीन गेंदबाजी कर अपने ओवर मे 22 रन देकर 2 विकट चटकाए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close