खेल

KKR VS RR : सुनील के शतक पर आरआर के बटलर पड़े भारी, बेन स्टोक्स भी हुए हैरान, एक्स पर लिखा…

KKR VS RR: आईपीएल 2024 के मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। आखिरी गेंद पर शतकवीर जोस बटलर ने रन बनाया और राजस्थान को जीत दिलाई। राजस्थान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 2 विकेट से जीत हासिल की। सुनील नरेन के शतक के दम पर केकआर ने 224 रन का टारगेट रखा, जिसे राजस्थान ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। आरआर के आठ विकेट गिरे। नरेन के शतक पर आरआर के ओपनर जोस बटलर की सेंचुरी भारी पड़ी। बटलर ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड नहीं कर सके। केकेआर की ओर से चक्रवर्ती, हर्षित राणा और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट चकाए।

बटलर ने लास्ट ओवर में पलटा पासा

जोस बटलर ने पारी के 19वे ओवर में मैच का पासा राजस्थान की तरफ पलट दिया। उन्होंने हर्षित राणा के आखिरी ओवर में 19 रन बटोरे। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज ने दो छक्के और एक चौका लगाया। लास्ट ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल 2024 का उनका दूसरा शतक है। इससे पहले बटलर ने बेंगलुरु के खिलाफ जोरदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। बटलर ने इस मुकाबले में 60 गेंदों का सामना किया और 107 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और छह छक्के निकले। बटलर इसी के साथ वह क्रिस गेल को पछाड़कर आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। बटलर के अब सात शतक हो गए हैं जबकि गेल ने आईपीएल में छह शतक लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली आठ शतकों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।

एक्स पर किया 

बेन स्टोक्स ने कहा कि उनको हैरानी होती है कि अगर वे मैच फिनिश नहीं करते। इग्लैंड़ की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वास्तव में अधिक हैरानी होती अगर जोस बटलर पॉवेल के आउट होने पर उसे खेल को फिनिश नहीं करते। यह खिलाड़ी कितना अच्छा है। खेल की स्थितियों को समझने और उसमें भावनोंओं बाहर निकलने की उसकी क्षमता ही उसे अलग करती है।

नरेन ने जडा आईपीएल का पहला शतक

केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 223 रन जुटाए। ऑलराउंडर सुनील नरेन ने तूफानी पारी खेल कर सेंचुरी लगाई। उन्होंने 56 गेंदों में 13 चौकों और 6 छक्कों के दम पर 109 रन बटोरे। यह उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी है। ऐसे में बतौर ओपनर उतरे नरेन ने अंगकृष रघुवंशी के संग पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट लिए 85 रन की साझेदारी की और कोलकाता को 100 के पार पहुंचाया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close