उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा के अरावली अपार्टमेंट में धूमधाम से बनी लोहड़ी, भांगड़े पर जमकर किया लोगों ने डांस

नोएडा: शुक्रवार को सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में लोहड़ी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोहड़ी के पर्व के साथ मौसम बदलने का आगाज होता है। इसलिए लोहड़ी को जश्न के रूप में मनाया जाता है।सोसायटी में स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों के लिए लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सांय 7 बजे पूजा कर लोहड़ी जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांस्कृतिक कार्येक्रम में लोगो ने पंजाबी गानों पर भांगड़ा और गिद्दा किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मूंगफली, पॉपकॉर्न , तिल से बनी मिठाइयां एक दूसरे में बाटी और लोहड़ी की बधाइयाँ दी। इस मौके पर ढोल की थाप पर भी लोग खूब नाचे। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष पदमा नायडू, कोषाध्यक्ष आरपी प्रजापति सविता केदार, बीएस रंधावा कुलविंदर कौर, सविता ग्रोवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close