×
Uncategorized

Noida: भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, ‘युवा ही भाजपा की रीढ़’

रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का रविवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर अभिनदंन किया।

रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करेगा। युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।

विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की जनता तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएगी। भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को नेतृत्व देने और उनकी क्षमता को राष्ट्र निर्माण में जोड़ने का कार्य करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवा ही भाजपा की रीढ़ है। प्रदेश को युवा नेतृत्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की है।

 

 

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close