उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 लाख वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सी-विजिल ऐप से ऐसे करें संदिग्ध व्यक्ति की शिकायत

नोएडा : देशभर में अचाार संहिता लागू होने के बाद लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने करनी शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26.40 लाख मतदाता दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में 28 मार्च से नामांकन शुरू होंगे। आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 4 जून को नोएडा की फूल मंडी में मतगणना होगी।

नोएडा, दादरी और जेवर में कुल 1826 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंर्तगत नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा आती है। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीन विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 18.30 लाख है। इनमें 10,08,345 पुरुष और 8,22,519 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 102 है। करीब 3.03 लाख मतदाता बढ़े। लोकसभा सीट पर 1098 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 2691 मतदेय स्थल बनाए गए है। इनमें 22 सहायक मतदान केंद्र और 2669 मूल मतदेय स्थल होंगे। नोएडा में 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 739 मतदेय स्थल होंगे और 732 मूल मतदेय स्थल होंगे, जबकि 7 सहायक मतदेय स्थल होंगे।

दादरी में 240 मतदान केंद्र होंगे। 689 मतदेय स्थल होंगे और 674 मूल मतदेय स्थल होंगे, जबकि 15 सहायक मतदेय स्थल होंगे। वहीं, जेवर में मतदान केंद्र की संख्या 201 होगी। मूल मतदेय स्थलों की संख्या 398 है। इसके अलावा सिकंदराबाद विधानसभा में 223 और खुर्जा विधानसभा में 232 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 120 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान एक लाख से ज्यादा की ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जाएगा। जिले में 51 मॉडल बूथ बनाए गए हैं और 342 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन चिन्हित किए गए हैं।

ज्वाइंट सीपी शिवहरी मीणा ने बताया कि अभी बार गौतमबुद्ध नगर में चुनाव के लिए 5000 लोकल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पैरा मिलट्री, पीएसी व अन्य फोर्स चुनाव में तैनात की जाएगी। प्रशासन ने 17 स्ट्रे​टजिक सर्विलांस, 17 फ्लाइंग स्क्वायड, सात वीडियो सर्विलांश टीम, पांच वीडियो व्यूविंग टीम और पांच सहायक व्यय प्रेक्षक होंगे। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।

ऐसे करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की शिकायत के लिए अधिकतम सी-विजिल ऐप का उपयोग करें, जिससे तत्काल कार्रवाई होगी तथा पारदर्शिता बनी रहेगी। चुनाव प्रचार में रैली, कार्यालय वाहन, कार्मिक, नेट, भवन किराया, बिजली, प्रचार-प्रसार सामग्री इत्यादि पर आयोग द्वारा निर्धारित खर्च किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एप के जरिए संदिग्य व्यक्ति की शिकायत की जा सकती है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close