×
Uncategorized

Noida: कमरे में युवती का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास, मोबाइल से वीडियो बनाती हुई सुबह पहुंची मां तो छोड़कर हुआ फरार

छह जून को युवती अपने कमरे में अकेली सो रही थी। तभी एक अज्ञात युवक उसके कमरे में घुस आया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह कमरे में चुपचाप घुस आया और उसने मुंह दबा लिया। युवती की नींद टूटने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। वह करीब उसके साथ कमरे में तीन घंटे रहा। सुबह करीब पांच बजे उसकी मां वीडियो बनाती हुई कमरे में पहुंची तो उन्हें देखकर वह फरार हो गया।

छह जून को युवती अपने कमरे में अकेली सो रही थी। तभी एक अज्ञात युवक उसके कमरे में घुस आया। वह युवती को अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जैसे ही युवती की आंखें खुली तो युवक ने उसका मुंह दबा लिया। आंख खुलने पर आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को बातचीत में उलझाए रखा। आरोपी पूरी रात उसके कमरे में रहा। सुबह के समय उसकी मां की नींद खुली तो उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close