Noida: कैबिनेंट मंत्री ने SP-BSP पर बोला हमला-पव्वा पिलाकर वोट लेते थे, राम ने निषाद राज को लगाया था गले
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों में कश्यप, गुर्जर और अन्य के अधिकारों को छीन गया।

नोएडा में सेक्टर-21 A के इंडोर स्टेडियम में एकता महासम्मेलन में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री और डॉ. संजय निषाद ने सपा और बसपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने रोजी-रोटी छीनने का काम किया है। अब उनके अधिकारों को वापस दिलाने का समय आ गया है। यह सम्मेलन ओबीसी, दलित समेत सभी वर्गो को जोड़ने के लिए किया गया।
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों में कश्यप, गुर्जर और अन्य के अधिकारों को छीन गया। वह पव्वा पिलाकर वोट लेते थे, सरकार आने पर उनके विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार उनके हक को दिलाने का काम कर रही है। सरकार लगातार पिछड़े और दलितों की आवाज बन रही है। निषाद पार्टी उनके एनडीए का सहयोगी दल है। जिस तरह से त्रेता युग में भगवान राम ने रावण से युद्ध जीतने के लिए निषाद राज को गले लगाया। अब मोदी और योगी ने इस युग में डॉ. संजय निषाद को चुनाव में जीत के लिए गले लगाया है।
सरकार में हम छोटे और बड़े भाई की भूमिका में है। भाजपा सरकार में बड़े भाई का दायित्व को निभा रहे है। 2027 में एक बार फिर से एनडीएम की सरकार बनाएंगी।




