×
Uncategorized

Noida: बिहार से आई युवती को नहीं मिला प्रेमी तो पहुंची नारी निकेतन, गर्भवती महिलाओं का लिव इन पार्टनर नहीं थाम रहे हाथ

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां कंपनियों में नौकरी करती है। नौकरी के दौरान अक्सर उनमें दोस्ती होती है।

पहले दोस्ती, फिर प्यार और लिव इन रिलेशनशिप में रहना कुछ युवतियों को भारी पड़ने लगा है। आए दिन प्रेमी के धोखे देने की शिकायतें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि गर्भवती होने पर युवतियों को लिव इन पार्टनर छोड़कर फरार हो जाते है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां कंपनियों में नौकरी करती है। नौकरी के दौरान अक्सर उनमें दोस्ती होती है। यह दोस्ती ही प्यार में बदल जाती है। अब बड़ी संख्या में युवक और युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। खासकर गर्भवती होने के बाद रिश्तों में खटास और विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं।

बुधवार को भी सेंट्रल जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह से छह युवतियों ने दी शिकायत में बताया कि कई सालों तक उनके साथ रिलेशनशिप में रहे, शादी का सपना दिखाया और बाद में दूरी बना ली। कुछ युवकों ने फोन बंद कर दिए, तो कुछ ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

बिहार की रहने वाली एक युवती को सूरजपुर के एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई और प्यार में बदल गई। युवती को युवक ने ग्रेटर नोएडा बुला लिया। घंटों इंतजार के बाद युवती ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही उसे नारी निकेतन भेज दिया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close