×
Uncategorized

Noida: एलईडी हाईमास्ट लाइटों से गुलजार होगा शहर, प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम

प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी डिवीजन-2 की तरफ से सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी-3, स्वर्णनगरी, पाई-1, सेक्टर-36 और 37 के 22 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों व निवासियों की मौजूदगी में इन लाइटों का शुभारंभ किया।

प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी डिवीजन-2 की तरफ से सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमीक्रॉन-1 पार्क 130 मीटर रोड, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल कंपनी के गेट और सेक्टर पी-3 मंदिर के पास भी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई है। इन लाइटों पर प्राधिकरण की तरफ से करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।

बता दें, कि इससे पूर्व डेल्टा, अल्फा, जीटा, बीटा, गामा आदि सेक्टरों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अब तक ज्यादातर पार्कों में सोडियम लाइट लगी होने से रोशनी कम रहती है। निवासियों की परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन सेक्टरों और सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम लाइटें लगी हैं, वहां भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। एलईडी लाइटों के शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक विपिन राय आदि मौजूद रहे।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close