उत्तर प्रदेशनोएडाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida : बिहार के पूर्व मंत्री का नोएडा में निधन, जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे रघुनाथ गुप्ता

नोएडा : बिहार सरकार में पूर्व एमएलसी और पूर्व मंत्री रहे रघुनाथ गुप्ता का 79 वर्ष की आयु में नोएडा में निधन हो गया। बगताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रघुनाथ गुप्ता नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया।

मूल रूप से बिहार में पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता उस 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी रहे, जो जयप्रकाश नारायण ने साल 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई थी। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने सबसे आगे रहकर छात्र हितों के लिए खूब आंदोलन किए।
19 महीने जेल में सही यातना
यहीं से वे राजनीति में आगे बढ़ते गए। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार शासन में मंत्री स्तर तक के विभिन्न पदों पर रहे। वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के नेता रहे। आपात काल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी।

सपा से लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से रघुनाथ गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close