Noida: प्यार का खौफनाक अंत, 18 वर्षीय युवती के नाबालिग से प्रेम संबंध होने पर चार माह गर्भवती को मार डाला
दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की।

लव मैरिज में पत्नी की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए। बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी।
दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार समेत रहता है। एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी।
तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया।ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।




