×
Uncategorized

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अपने आशियाना का होगा सपना पूरा, लॉन्‍च हुई हाउसिंग स्‍कीम

योजना के तहत 162 से लेकर 290 स्क्वायर मीटर तक प्‍लाट की स्कीम सेक्‍टर 15 सी, 18 व सेक्‍टर 24ए में निकाली है। प्राधिकरण की योजना में विभिन्‍न श्रेणी के लिए 22.5 प्रतिशत का कोटा रखा गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जिसके बाद जेवर क्षेत्र में अपना घर का सपना देखने वालों की भीड़ है। ऐसे में कम दरों में आसानी के साथ घर मिल सकता है। यमुना प्राधिकरण ने जेवर क्षेत्र में 973 प्‍लाट की बड़ी योजना निकाली है। लंबे समय से यमुना क्षेत्र में लोग प्लॉटों की स्कीम का इंतजार कर रहे थे। छह अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें छह मई तक आवेदन किया जा सकते है। प्लॉटों के लिए 18 जून को ड्रॉ होगा।

योजना के तहत 162 से लेकर 290 स्क्वायर मीटर तक प्‍लाट की स्कीम सेक्‍टर 15 सी, 18 व सेक्‍टर 24ए में निकाली है। प्राधिकरण की योजना में विभिन्‍न श्रेणी के लिए 22.5 प्रतिशत का कोटा रखा गया है। जिसमें किसानों के लिए सर्वाधिक 17.5 प्रतिशत का कोटा है। योजना में 162, 183, 184, 200, 223 व 290 स्क्वायर मीटर तक के प्‍लाट शामिल हैं।

इसमें 200 मीटर के सर्वाधिक 481 व 162 मीटर के 476 प्‍लाट शामिल हैं। योजना में 290 स्‍वाक्‍वायर मीटर के मात्र दो प्‍लाट हैं। आवेदन के दौरान 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। लॉटरी में जिन लोगों का नाम नहीं निकलता है उनके द्वारा जमा की गई राशि को प्राधिकरण लगभग एक माह में वापस कर देगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close