×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida News: एसटीपी टैंक में दम घुटने से दो की मौत, सफाई कर्मचारी को बचाने उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं बचा

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार-रविवार की रात एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाई कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी बेहोश हो गया। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के करौली जिले के गड़मुरा गांव निवासी शशिकांत शर्मा (40) एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के प्रयास में फिरोजाबाद के इटहारी गांव निवासी आकाश (22), जो सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, टैंक के अंदर उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा में सीवर सफाई के दौरान एक सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। इसके बावजूद ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close