Noida: अमेरिका में भरत का प्रतिनिधित्व करेगा NIU का छात्र, प्रदेश का बढ़ाया गौरव
मोहम्मद उमैर अपने बटालियन और पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए अकेले कैडेट हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है।

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी(NIU) में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाला छात्र और एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर मोहम्मद उमैर दक्षिण अमेरिका के पेरु में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। उमैर का चयन एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 25 से 31 जुलाई तक पेरू में आयोजित किया जाएगा।
मोहम्मद उमैर अपने बटालियन और पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए अकेले कैडेट हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। उमैर का चयन रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वह भारत के यूथ एंबेसडर के रूप में विभिन्न देशों के युवाओं के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देंगे।
एनआईयू के चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने मोहम्मद उमैर को एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि कहा कि गर्व का पल है। पूरे उत्तर प्रदेश से एकमात्र कैडेट के रूप में चयनित होना उनकी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि वह वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे और अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।
एनआईयू की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रतिमा पांडेय ने कहा कि मोहम्मद उमैर की सफलता यह साबित करती है कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एनसीसी युवाओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी सिखाने का मजबूत मंच है। उमैर की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी।




