Noida: अखिलेश यादव का रैली से भाजपा पर चाय पर तंज, दोनों ने चुस्की नहीं ली होंगी जितनी उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर पी है
दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में आयोजित हुई रैली में बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, मेरठ आदि से लोग पहुंचे।

दादरी में अव्यवस्था के बीच रविवार को समाजवादी भाईचारा रैली का आयोजन किया गया। सपा ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रैली का आयोजन कर चुनाव का शंखनाद किया है। जिसमें पश्चिमी यूपी को जोड़ने की कोशिश की गई। इससे पहले नोएडा से ही साइकिल रैली कर 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान सपा सत्ता तक पहुंची थी। इस बार वह उसकी टोटका के सहारे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचना चाहती है।
दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में आयोजित हुई रैली में बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, मेरठ आदि से लोग पहुंचे। इस दौरान मेरठ से विधायक अतुल प्रधान, इकरा हसन, रामजीलाल सुमन और माता प्रसाद पांडे भी मौजूद रहे।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश के साथ—साथ दिल्ली से छूट्टी तय है। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा ने सात एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है, जिनमें से छह बंद हो गए है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान एटीएम पर भी अखिलेश ने तंज सकते हुए कहा कि एटीएम का हिसाब दस साल में कर लेते है। उनके एटीएम ने देश को ही नहीं, बल्कि दुनिया को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोगों के साथ भेदभाव हुआ है । महज पांच प्रतिशत लोग 95 प्रतिशत का शोषण कर उन्हें अधिकारों से वंचित कर रहे है।
अंधविश्वास के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि उन दोनों ने मिलकर भी अपने कार्यकर्ताओं के घर पर उतनी चाय नहीं पी होगी, जितनी हम लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं के घर जाकर पी चुके है। सपा सत्ता में आती है तो वह गरीब माताओं-बहनों के लिए 40 हजार रुपये हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि बेइमानी से अभी तक भाजपा सरकार बनाती रही है। उपचुनाव में बेइमानी से हम लोगों को हराने का काम किया। लेकिन आगे ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि सरकार ने 50 लाख करोड़ के एओयू साइन किए है, लेकिन अभी तक सब फाइलों में है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।




