Noida: ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी में देर रात बजने वाले म्यूजिक से परेशान निवासियों ने खोला मोर्चा
समारोह में म्यूजिक सिस्टम बजाने से परेशान निवासियों ने शनिवार को डीसीपी से मुलाकात की।

ग्रेनो की गौड़ सिटी सोसाइटी के राधा कृष्ण पार्क में बजने वाले डीजे से निवासी परेशान है। तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजने की वजह से नींद में खलल डाली जा रही है। टहलने और व्यायाम करने करने के लिए बनाए गए पार्को में व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आरोप लगाया कि राधा कृष्ण पार्क में 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए गए।
समारोह में म्यूजिक सिस्टम बजाने से परेशान निवासियों ने शनिवार को डीसीपी से मुलाकात की। अपनी शिकायत देते हुए उन्होंने 80 लोगों ने समारोह के नाम पर तेज आवाज में गाने रातभर बाजते हुए ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक शिकायत पत्र डीसीपी को सौंपा है। आरोप है कि पार्क में रोजाना महोत्सव व समारोह आयोजित होते हैं। जिनमें देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है। कुछ वर्षों से महोत्सव की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देर रात तक तेज संगीत बजने की वजह से निवासियों को अब परेशानी होने लगी है।
निवासियों के आवाज कम करने के अनुरोध करने पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ तत्काल सख्त एवं स्थायी कार्रवाई करने की मांग की। डीसीपी को शिकायती पत्र सौंपने के दौरान अंकित वैश्य, अमरजीत राठौर, योगेश भगौर, जितेंद्र नेगी, विवेक क्वात्रा, रवि किशोर, रमेश शर्मा, रामरीख शर्मा, कमल जैन, प्रणय जैन, अर्पित कपूर, ममता सिंह, पुष्प राज , प्रमोद, अभिषेक आदि मौजूद रहे।



