Noida: कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, बैठक कर दिए एडीसीपी ने दिए निर्देश, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
बैठक के दौरान नोएडा जोन के एडीसीपी मनीषा सिंह, सम्भ्रांत व्यक्ति, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की।

30 जुलाई को शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर-113 कोतवाली में एक बैठक की।
बैठक के दौरान नोएडा जोन के एडीसीपी मनीषा सिंह, सम्भ्रांत व्यक्ति, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक और अपुष्ट सूचना पर ध्यान न देने एवं उसकी तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एडीसीपी ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान थाना प्रभारी सेक्टर-113 को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए है। पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर क्षेत्र में गश्त करने, संवेदनशील स्थलों एवं कांवड़ मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए है। संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



