Noida: बम और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ सड़कों पर उतरी नोएडा पुलिस, मेटो स्टेशन से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चला अभियान
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर वीरवार को डीसीपी नोएडा साद मिया खान, एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह, एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह ने बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में मेट्रों स्टेशन, मॉल व आस—पास के भीड भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। दरअसल, 15 अगस्त को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।
दिल्ली से सटे नोएडा पुलिस भी स्वंतत्रता दिवस को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने मॉल, मेट्रो, भीड़—भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी करनी शुरू कर दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।



