×
Uncategorized

Noida: ग्रेनो वेस्ट में फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर के खिलाफ मजदूरों और ठेकेदार का हल्ला बोल प्रदर्शन, करोड़ों न देने का आरोप

उन्होंने निर्माणाधीन साइट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपना बकाए भुगतान की मांग की।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर की निर्माणाधीन साइट के बाहर रविवार को मजदूरों और ठेकेदार ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मजूदर बैनर और पोस्टर लेकर निर्माणधीन साइट के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने परिसर में अंदर घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि मौके पर मौजूद बाउंसरों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

उन्होंने निर्माणाधीन साइट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपना बकाए भुगतान की मांग की। ठेकेदार राज कुमार अत्रि ने बताया कि बिल्डर बीते एक साल से उनका भुगतान नहीं कर रहा है। उसपर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बकाया है। वह रिटायर्ड सैनिक हैँ। उनका कहना है कि बिल्डर फ़ौजियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परियोजना में कार्य करने वाले अनेक ठेकेदारों और मजदूरों के करोड़ों रुपये लंबे समय से बकाया हैं।

कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजदूरों का आरोप है कि जब भी वे अपने बकाया भुगतान की मांग लेकर साइट पर पहुंचते हैं तो उनकी एंट्री रोक दी जाती है तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी तक दी जाती है। मौके पर मौजूद ठेकेदार और मजदूरों ने आरोप लगाए है कि बाउंसरों की तरफ से उन्हें डराया-धमकाया गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close