×
Uncategorized

Noida: छह आईएएस अधिकारी पहुंचे ग्रेनो प्राधिकरण, आईआईटीजीएनएल टाउनशिप का किया निरीक्षण

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के बारे में जानकारी दी।

भारत सरकार में बतौर सहायक सचिव तैनात 6 आईएएस अफसर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आईआईटीजीएनएल की स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) का अध्ययन करने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। इन अफसरों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक कर टाउनशिप और एमएमएलएच-एमएमटीएच के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भारत सरकार में बतौर सहायक सचिव तैनात 6 आईएएस अफसर आयूषी प्रधान, बेंजो पी. जोस, फडतरे अनितेश अशोक, प्रिया रानी, सलोनी छाबड़ा, जुफिशन हक मंगलवार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में जमीन अधिग्रहण से लेकर विकास कार्यों तक के बारे में जानकारी और अपने अनुभव साझा की। सीईओ ने कहा कि किसानों से जमीन लेकर उद्योगों को देने के पीछे मुख्य मकसद रोजगार और निवेश है, ताकि यहां के युवाओं को जीवकोपार्जन का एक जरिया बन सके।

उन्होंने इन छह अफसरों को रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करने की सीख दी। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के बारे में जानकारी दी। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब तक 30 से अधिक बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित किया गया है। इनमें से हायर जैसी बड़ी कंपनियां फंक्शनल हो चुकी हैं। ये कंपनियां अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 23 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी दे रहीं हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने टाउनशिप में ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन सिस्टम, 24 घंटे बिजली-पानी और सुरक्षा सिस्टम पर जानकारी दी। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के अंतर्गत रेल, मेट्रो और बस टर्मिनल विकसित किए जाने के बारे में भी बताया। इन अफसरों के समक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर और परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। इस दौरान आईआईटीजीएनएल की टीम भी मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close