×
Uncategorized

Noida: बंद मकान में मिला छात्र का शव, खौफनाक साजिश की आंशका, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

15 वर्षीय नाबालिग गोपाल 20 मई को गायब हुआ था। अब उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जेवर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीवास गांव से गायब हुए छात्र का शव शनिवार को रोही गांव में एक बंद पड़े मकान में मिलने से सनसनी फेल गई। 15 वर्षीय छात्र गोपाल का शव मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे किए गए रोड जाम के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने हत्या करने की आंशका जताई है।

15 वर्षीय नाबालिग गोपाल 20 मई को गायब हुआ था। अब उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता गोपाल की तलाश कर रही पुलिस को उसका शव गांव के ही एक बंद पड़े मकान में मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं, जो सीधे तौर पर हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। गोपाल की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि छात्र के गायब होने के मामले में जेवर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। बंद पड़े मकान के अंदर पुलिस की टीम पहुंची तो हैरान रह गई। मौके पर मिले सबूत से उसकी निर्मम हत्या के सबूत मिले है।

गोपाल के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों और पुलिस को पक्का अंदेशा है कि गोपाल की बेरहमी से हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए शव को इस खाली और बंद पड़े मकान में फेंक दिया गया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जो आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं, शक के आधार पर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close