×
Uncategorized

Noida: यूपी सरकार का यह ऐप दिलाएगा रोजगार, बिल्डरों को भी होगा फायदा

वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक के माध्यम से मजदूरों को मोबाइल ऐप की शुरूआत की गई है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूर इसपर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कही तरफ से मजदूरों को सरकारी सेवाओं और रोजगार से जोड़ने के लिए बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। यह मोबाइल ऐप मजदूर के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। साथ ही शासन की तरफ से संचालित योजनाओं के अलावा रोजगार के अवसर आसानी के साथ पहुंच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक के माध्यम से मजदूरों को मोबाइल ऐप की शुरूआत की गई है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूर इसपर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। साथ ही सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य प्रतिष्ठान, जिन्हें निर्माण कार्यों के लिए मजदूरों की आवश्यकता है, वह भी इस ऐप पर अपना पंजीकरण कर अपनी जरुरत के अनुसार मजदूरों को खोज सकेंगी।

यह ऐप एंड्रॉयड मोबाइल पर उपलब्ध होगा और एक डिजिटल लेबर मार्केट प्लेस के रूप में कार्य करेगा। यह प्लेटफॉर्म कार्यप्रणाली की दृष्टि से ओला एवं उबर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के भांति काम करेगा। जहां एक ओर श्रमिक अपनी उपलब्धता दर्ज करेंगे, वहीं दूसरी ओर नियोजक अपनी आवश्यकता के अनुरूप पंजीकृत श्रमिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगे। इससे निर्माण श्रमिकों को कार्य प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा नियोजकों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित एवं पंजीकृत श्रमिक उपलब्ध हो सकेंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close