×
Uncategorized

Noida: रबूपुरा में महिला ने अपने मासूम बच्चों के साथ खाया खाना, दो बच्चों की हुई मौत, महिला गंभीर

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रविवार रात का खाना एक हंसते-खेलते परिवार के लिए अचानक काल बन गया। खाना खाने के तुरंत बाद 35 साल की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

लगातार उल्टी होने और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 8 साल की मासूम दीपांशी और 5 साल के प्रिंस को बचाया नहीं जा सका। प्रिंस तीन बहनों में अकेला भाई था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं, महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज लगातार जारी है।

परिवार वालों ने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति होने से साफ इनकार किया है। मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इस घटना से पूरे कस्बे में मातम पसरा हुआ है।

हालांकि, अभी तक की जांच में फूड प्वाइजनिंग की आंशक जताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेज कर जांच की बात कही है। कस्बे के मोहल्ला शांति नगर निवासी अनिल तोमर अनाज मंडी मोड पर बान पट्टी की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार ने बताया कि उल्टी की शिकायत होने पर कस्बे के ही एक झोला छाप से दवाई दिलाई गई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

मृतका दीपांशी के दादा सतबीर तोमर ने बताया कि रूबी का यथार्थ अस्पताल में रसौली का ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते वह कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। तीन दिन पहले ही वह डिस्चार्ज होकर घर आई थी। दीपांशी और प्रिंस भी अस्पताल में रूबी के साथ रहे थे। आशंका है कि अस्पताल से ही उन्हें कोई संक्रमण लग गया है। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। फूड प्वाइजनिग होता तो पूरे परिवार को होता, क्योंकि वही नाश्ता सभी ने किया था।

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close