×
Uncategorized

Noida: जीबीयू के छात्र का वीडियो वायरल होने पर पूरी रात दौड़ती रही पुलिस, मोबाइल स्विच ऑन होने पर खुला बड़ा राज

जिसमें उसने कहा कि कई छात्रों ने तीन-तीन लाख रुपये लिए और सुविधा नहीं दी गई। शिकायत करने पर उन्हें अपशब्द कहे गए। एडीसीपी संतोष कुमार के मुताबिक, छात्र की तलाश शुरू कराई।

जीबीयू के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ईकोटेक—1 कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। एलएलबी का छात्र जीवन का अंतिम वीडियो बताते हुए फोन बंद कर लिया। साथ ही वह हॉस्टल भी नहीं पहुंचा। जैसे ही उसने अपनी कैब बुक करने के लिए फोन खोला तो उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। हालांकि, वह अपने घर पर पुलिस को सुरक्षित मिला है।

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत त्रिपाठी ने जीवन का अंतिम वीडियो बताते हुए एक वीडियो वायरल किया। जिसमें उसने कहा कि जीबीयू प्रबंधन पर मोटी फीस जमा कराने के बाद भी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत पर अपशब्द बोलने का आराेप है। अक्षत त्रिपाठी प्रयागराज का रहने वाला है। उसने खुद का 2 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो वायरल किया। उन्होंने जीबीयू के चीफ प्राक्टर डा. विक्रांत, रहीम हास्टल के वार्डन राकेश व प्रोटोरियल बोर्ड के अन्य सदस्यों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

जिसमें उसने कहा कि कई छात्रों ने तीन-तीन लाख रुपये लिए और सुविधा नहीं दी गई। शिकायत करने पर उन्हें अपशब्द कहे गए। एडीसीपी संतोष कुमार के मुताबिक, छात्र की तलाश शुरू कराई। उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर रखा था। इससे लोकेशन पता नहीं चल रही थी। उसने पांच मिनट के लिए मोबाइल आन कर फिर से बंद कर दिया था। दिल्ली में उसके घर पर लोकेशन मिली। उसने घर जाने लिए उसी को फोन कर दिल्ली स्थित घर तक जाने के लिए आनलाइन टैक्सी बुक कराई थी।

जीबीयू के छात्र कल्याण प्रभारी ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का गंभीर संज्ञान लिया है। सूचना प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं छात्र के अभिभावकों को सूचित किया गया। वर्तमान में वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रह रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही सूचनाएं एवं अटकलें भ्रामक, तथ्यहीन एवं सत्य से परे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे शांत एवं संयमित रहें, अपनी चल रही परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करें तथा अप्रमाणित एवं भ्रामक सूचनाओं से प्रभावित न हों।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अपने सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा, कल्याण, शैक्षणिक उन्नति एवं समग्र विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय समस्त हितधारकों एवं आमजन से आग्रह करता है कि वे जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना के प्रसार से बचें, जिससे अनावश्यक भ्रम एवं चिंता की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close