×
Uncategorized

Noida: शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हुई महिलाएं, बंद न होने पर किया बड़ा ऐलान

शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

जेवर के सालेपुर गांव में शराब ठेके को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठेके को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को एक बार फिर से सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीण, किसान और महिलाएं मौजूद रही। प्रर्दशन के दौरान लोगों ने शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। बताया गया है कि आबादी के बीच शराब का ठेका संचालित होने से महिलाओं को अधिक परेशानी होती है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ज्ञापन सौंपकर शराब ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शराब के ठेके के आस—पास पूरे दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीकर आए दिन लोग हंगामा करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गो को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। युवा भी तेजी के साथ नशे की चपेट में आ रहे है। दरअसल, उन्हें घर के पास में ही आसानी के साथ शराब मिल जाती है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close