Noida: यमुना प्राधिकरण का जमीन से लेकर आसमान तक 25 साल का सफर, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
मुना के फेज-2 मास्टर प्लान 20 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी पा चुका है। इस महत्वाकांक्षी योजना में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जैसे चार बड़े जिले शामिल हैं।

यमुना से जल्द ही कई और एक्सप्रेस—वे जुड़ जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस—वे से आगरा-लखनउ, बुदेंलखंड, पूर्वांचल, दिल्ली-मुंबई और एक्सप्रेस—वे से जोड़े की कवायद की जा रही है। जून माह में ईस्टर्न पेरिफेरल से भी यमुना को जोड़ दिया जाएगा। जिससे वेस्टर्न पेरिफेरल भी जुड़ जाएगा। डेडिकेटिड फ्रेंट कॉरिडोर और रेपिड रेल जैसी परियोजनाएं जुड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ट्रांसपोर्ट मजबूत हो जाएगा।
सीईओ राकेश कुमार ने यमुना प्राधिकरण के 25 साल पूरे होने पर विकास की रफ्तार को साझा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जून माह में ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस—वे से जोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद पलवल या फिर कुंडली से आने वाले वाहन सीधा एयरपोर्ट और आगरा की तरफ आ जा सकेंगे। वहीं, यमुना से आगरा-लखनउ, बुदेलखंड, पूर्वांचल, दिल्ली-मुंबई और गंगा एक्सप्रेस—वे से जुड़ेंगे। साथ ही 130 मीटर रोड गाजियाबाद के एनएच—24 को एयरपोर्ट से जोड़ेगा। वहीं, नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक यमुना के पैरलल जाने वाला एक्सप्रेस—वे भी भीड़ कम करेगा।
यमुना के फेज-2 मास्टर प्लान 20 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी पा चुका है। इस महत्वाकांक्षी योजना में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जैसे चार बड़े जिले शामिल हैं। टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर (11104 हेक्टेयर) और राया अर्बन सेंटर (11653 हेक्टेयर) इस योजना के प्रमुख हिस्से हैं। टप्पल-बाजना में 12.75 लाख और राया में 9.66 लाख आबादी को बसाने की योजना है। राया में हेरिटेज सिटी को PPP मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र के विकास का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। पहले फेज में 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता के साथ एयरपोर्ट शुरू हो चुका है, जबकि कुल निवेश 36,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। आगे के चरणों में कुल 5 रनवे बनाए जाएंगे, जिससे यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन सकता है।
सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जो मनोरंजन उद्योग को नया आयाम देगा। वहीं सेक्टर-11 में 250 एकड़ में फिनटेक पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे डिजिटल और फाइनेंशियल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।




