उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान ने काटा केट, पीएम के शतायु की कामना, शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट(फेडरल भारत नेटवर्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वां जन्मदिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख मंडल के कार्यकर्ताओं ने काफी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काटा गया और उनके शतायु होने की कामना की गई। साथ ही दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का ऐलान किया गया।

पीएम के जन्मदिन पर केक काटते भाजपा जिलाध्यक्ष मावी और बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी शामिल हुए। इस मौके पर गजेन्द्र मावी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान बताया की मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चल रही है, जिसमें भाजपा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
श्री चौहान के अनुसार सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और समाजसेवा के कार्यक्रम। जन्मदिन कार्यक्रम मनीष बीडीसी, नरेन्द्र चौधरी, कमल जैन, संगीता तिवारी, अमरेंद्र सिंह, सतवीर चौहान, संदीप तिवारी, पूजा शर्मा, अलका तिवारी, अर्निमेश कुमार, दिनेश मिश्रा, गौरव पटेल, मनीष त्रिपाठी,रतिपाल नागर, डेविड रंजू रवि, आशु, सुमेश त्यागी, धनेंजय पाठक, विकाश राठौर, प्रतिभा, अलका सिंह, शशि, अनिल प्रताप, संदीप, एवम स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close