Uncategorized
Noida: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर नवाब सिंह नागर को दी शुभकमानाएं
नवाब सिंह नागर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके है।

बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र शर्मा अधिवक्ता ने भाजपा नेता नवाब सिंह नागर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर गदा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नवाब सिंह नागर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर भाजपा रकम सिंह भाटी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा अधिवक्ता, पूर्व जिला मंत्री भाजपा कपिल देव गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील भाटी, विजय नागर, राजे कसाना, सुनील नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गजेंद्र मावी, सरफराज खान, अनुभव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



