यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत, इलेक्ट्रिक बसों की मैन्युफैक्चरिंग के साथ सड़कों पर उतारने की तैयारी
इलेक्ट्रिक बस सेवा का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और सिटी बस सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों में बदला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत सात शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।लखनऊ में रोजाना लगभग एक लाख लोग मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि जनता को सुविधा चाहिए और उसे उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे सरकार प्रभावी ढंग से निभा रही है।
इलेक्ट्रिक बस सेवा का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और सिटी बस सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों में बदला जा रहा है। शहरों को आपस में जोड़ने और सैटेलाइट सिटी को कनेक्ट करने के लिए भी इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। लखनऊ में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू हो चुकी है। साथ ही 15 अप्रैल से टाटा की लखनऊ स्थित ऑटोमोबाइल यूनिट में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण को आगे बढ़ाया जाएगा।
सरकार की मंशा है कि यूपी में अधिक से अधिक से इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक से अधिक सड़कों पर लाना है। इसके अलावा ईवी वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ावा देना है।



