उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबादराजनीति

मुरादाबाद में कट्टरपंथी युवक ने छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर अलीगंज के एक घर में कुछ कट्टरपंथी घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने लगे।पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया और घर के मालिक रईस और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने झंडा फहराने वाले दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ कट्टरपंथी अपनी छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर झूम रहे थे। झंडा फहराते हुए इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने दोनों कट्टरपंथी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत पाकिस्तान के ध्वज को रईस के घर की छत से उतरवा दिया और पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना भगतपुर के चौकी इंचार्ज की ओर से दोनों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराया गया है। मामले की गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close