रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजा रंगारंग कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन रॉयल हैबिटैट सेंटर, ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में रो. दीपिका बाली, पत्नी रो. रवि बाली (डीजीई), उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
तीज उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा महिलाओं ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बना दिया। बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर उत्सव की रौनक बढ़ाई।
कार्यक्रम में नीतू बंसल, मानशी गोयल, जया अग्रवाल, गरिमा माहेश्वरी, श्रुति बंसल, प्रीति गर्ग, ऋचा गर्ग, वंदना शर्मा, कुमकुम गुप्ता, वंदना गुप्ता, निधि गुप्ता, बारिश मित्तल, रुचि तायल, चारू कंसल, दिव्या गोयल, श्वेता भाटी सहित क्लब की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज के रंग, गीत-संगीत और उत्साह के साथ आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।




