×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसानों की लड़ाई को मिलेगा नया मोड़, सोनम वांगचुक को महापंचायत में बुलाएगी भारतीय किसान यूनियन (मुलायम)

नोएडा – भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि वह जल्द ही पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक चिंतक सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उन्हें ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत में शामिल होने का न्योता देगा। वांगचुक से समय मिलने के बाद महापंचायत की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के जिलाध्यक्ष बिनू भाटी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान वर्षों से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरणों की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2008 से 39 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होने के बावजूद किसानों को उनके अधिकार नहीं मिले हैं।

उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में किसानों के 4 प्रतिशत और 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का तत्काल आवंटन, लंबित बैकलीज़ मामलों का निस्तारण, आबादी संबंधी फाइलों को बोर्ड बैठक में मंजूरी दिलाना, नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा और सर्किल रेट में बढ़ोतरी शामिल है।

इसके अलावा भूमिहीन गरीब परिवारों को 40-40 वर्गमीटर के आवासीय प्लॉट देने तथा गांवों में जलभराव, टूटी सड़कें और जर्जर नालियों जैसी बुनियादी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की भी मांग की गई है।

बिनू भाटी ने कहा कि संगठन की टीम जल्द ही सोनम वांगचुक और उनकी टीम से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेगी तथा उन्हें किसान महापंचायत में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे और यदि समय रहते किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस बार आंदोलन निर्णायक चरण में ले जाया जाएगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close