×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा में जलभराव की समस्या: CONRWA ने प्राधिकरण से स्थायी समाधान की माँग की

नोएडा : कन्फेडरेशन ऑफ़ नोएडा रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (CONRWA) ने आज नोएडा विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर शहर में बढ़ती जलभराव की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

संस्था के अध्यक्ष पी.एस. जैन ने कहा कि अगस्त और सितम्बर 2025 में हुई भारी वर्षा ने नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या को और गंभीर बना दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से बार-बार शिकायतों और पत्राचार के बावजूद प्राधिकरण केवल औपचारिकता निभाता है और स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

श्री जैन ने कहा कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम अत्यंत पुराना है और इसके स्थायी समाधान के लिए आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सर्वे कराकर सुधारात्मक कार्रवाई करना आवश्यक है।

संस्था ने यह भी उल्लेख किया कि स्वयं प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय परिसर में भी लगभग डेढ़ फीट तक पानी भर गया था। श्री जैन ने कहा कि “यदि अधिकारी अपने कार्यालय को जलभराव से नहीं बचा सकते तो शहर का बचाव कैसे करेंगे?

CONRWA ने माँग की है कि वर्क सर्किल

अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और जिनके क्षेत्र में लापरवाही व अनियमितताएँ पाई जाएँ, उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाए।

संस्था ने इस पत्र की प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी है और आग्रह किया है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close