crimeउत्तर प्रदेशहरदोई

पति और ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर दो दुल्हन लाखों का माल लूटकर हुई फरार, पुलिस की शरण में पीड़ित

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। सुहागरात को दो दुल्हन अपने पतियों और अन्य ससुरालियों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी, गहने और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गईं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लुटेरी दुल्हनों की दो सगे भाईयों से हुई शादी

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई थी। सीतापुर जिले के जालिम नगर निवासी दो सगी बहनों पूजा और आरती की शादी टड़ियावां थाने के भड़ायल निवासी नरेश पाल के दो बेटों प्रदीप और कुलदीप के साथ हुई थी। काला मंदिर में शादी सभी रस्में निभाई गई।

खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार

सात फेरे लेकर दोनों दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। बताया गया है कि गांव में भड़ारा हुआ। जिसकी खीर आई उसमें ही दोनों दुल्हनों ने नशीला पदार्थ मिला दिया और जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। अब गुरुवार की सुबह घर में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के लोग होश में आए। घर से दोनों नई नवेली दुल्हन गायब थीं। घर में रखा सामान पीड़ितों ने चेक किया तो जेवर, कपड़े, मोबाइल, 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान गायब था।

शादी के लिए बिचौलिए को दिए थे 80 हजार

दो सगे भाइयों की मां ने अपने बेटों की शादी के लिए सीतापुर के एक बिचौलिए को 80 हजार रुपये दिए थे। बिचौलिए शादी के उनकी शादी के लिए पैसों की मांग की थी। उसी बिचौलिए ने दोनों लड़कियों से उन्हें मिलाया और शादी की बात कराई। शादी के लिए दूल्हे के परिजनों ने दोनों दुल्हनों के लिए लाखों के जेवर और कपड़े खरीदे। बुधवार को गांव के ही काली माता मंदिर में शादी की सभी रस्में पूरी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close