×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

दिल्ली-NCR में मूसलधार बारिश से हाहाकार: जलभराव और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

नोएडा: मंगलवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। हालांकि, सुबह करीब 9 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए।

जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

बारिश के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम सेतु के पास भारी जाम लग गया। गाड़ियों की रफ्तार थम गई और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। commuters को लंबा इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अंडरपास और सड़कें पानी में डूबीं

राजधानी के जखीरा रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया, जहां से पानी निकालने का काम अभी जारी है। मिंटो ब्रिज के नीचे भी हल्का पानी भर गया, हालांकि यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

कनॉट प्लेस और कमला नगर जैसे व्यस्त क्षेत्रों में भी सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

NCR के अन्य शहरों में भी बिगड़े हालात

गाजियाबाद, साहिबाबाद और फरीदाबाद में भी झमाझम बारिश हो रही है। यहां भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी हो रही है

बारिश से घरों में पानी घुसने का खतरा

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। लोग चिंता में हैं कि यदि बारिश ऐसे ही जारी रही, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 24°C रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रह सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close