Noida: ‘पत्नियां अपने पतियों को हटा देती है रास्ते से’ नीले ड्रम का खौफ, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दर्ज किया पत्नी के खिलाफ मुकदमा
एफआईआर के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सफीपुर गांव निवासी जितिन की शादी 29 नवंबर 2025 को गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से हुई थी।

एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य के खिलाफ नॉलेज पार्क कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी पत्नी के दूसरे युवक से अवैध संबंध है। जिसकी वजह से वह उसे लगातार परेशान कर रही है। साथ ही उसे झूठे मुकदमे में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई है।
एफआईआर के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सफीपुर गांव निवासी जितिन की शादी 29 नवंबर 2025 को गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और उसके परिजनों के प्रति ठीक नहीं रहा। आरोप है कि वह लगातार झगड़ा करती थी और अन्य पुरुषों से बात करती थी। उसे कुछ लोगों से पत्नी के संबंधों को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद उसने पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने धमकाया और कहा कि यदि उसने इस मामले को लेकर विरोध किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराने और रास्ते से हटाने की धमकी दी जाएगी।
शिकायत में एक व्यक्ति से चैट के माध्यम से संपर्क और कथित बातचीत का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन चैट और बातचीत से उसे पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संपर्क में है, जिसका नाम सेजल यादव है। उसने स्नैप चैट की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिटेल भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।
10 अगस्त 2026 की रात उनकी पत्नी के चाचा उसके घर आए थे। इस दौरान भी कथित तौर पर विवाद और धमकी दी गई। आरोप है कि उसी दिन वह घर में रखी सभी जेवरात और अन्य कीमती सामान भी ले गई।
जताई गई यह आंशका
दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने आंशका जताई है कि आजकल प्रेम के चलते कई पत्नियां अपने पतियों को रास्ते से हटा देती है। उनकी पत्नी भी जान से मरवाने की धमकी दे रही है। जिसके बाद वह डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित के मुताबिक, उसमें नीले ड्रम का खौफ है।




