×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टशिक्षा

लॉयड इंस्टीट्यूट में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

ग्रेटर नोएडा – लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (फार्मेसी ) द्वारा 24 एवं 25 सितंबर 2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। 24 सितंबर को ट्रांसपायर क्लब द्वारा इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन (आईपीए), दिल्ली स्टेट ब्रांच के सहयोग से 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत “फार्मासेफ – सेफर मेडिसिन्स, ब्राइटर टुमारो” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी थीम रही “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना।” इसके अगले दिन, 25 सितंबर को कम्युनिटी एंड सोशल रीच क्लब द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन “एम्पावरिंग फार्मासिस्ट्स फॉर हेल्दियर फ्यूचर्स” थीम पर किया गया।

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता फिल्म प्रदर्शन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता दीवार, रील प्रस्तुति एवं फार्मा नॉलेज क्विज़ आयोजित हुए। विशेषज्ञ वक्ता श्री गौरव तनेजा एवं डॉ. मोहम्मद मुमताज़ आलम (जामिया हमदर्द) ने विद्यार्थियों को दवा सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रेटेजिस्ट एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोरा सेठी ने कहा, “फार्माकोविजिलेंस केवल एक वैज्ञानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि रोगी सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर रिपोर्ट मायने रखती है — आज की सतर्कता ही कल की सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की नींव है।” उन्होंने कहा कि आईपीए दिल्ली स्टेट ब्रांच जैसे संगठनों के सहयोग से आयोजित यह सप्ताह विद्यार्थियों को वास्तविक स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से सीधे जोड़ता है। इस सफल आयोजन हेतु ट्रांसपायर क्लब की संपूर्ण टीम के प्रयासों की भी विशेष रूप से सराहना की गई।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर नशा उन्मूलन एवं जागरूकता विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर प्रस्तुति, लीफलेट निर्माण प्रतियोगिता तथा फार्मा-क्विज़ का भी आयोजन हुआ। डॉ. वंदना अरोरा सेठी ने इस अवसर पर कहा, “एक फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रथम संरक्षक होता है। नशे के विरुद्ध ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ समाज में गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ती हैं।”लॉयड इंस्टीट्यूट द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

फार्मा-क्विज़ में तेजस्व शर्मा, सलोनी पाल एवं सौम्या त्रिपाठी; लीफलेट निर्माण प्रतियोगिता में मेघा परवीन-पलक, आन्या रावत एवं हिमानी चौधरी; तथा पोस्टर प्रस्तुति में गुंगुन गुप्ता, अब्दुल्लाह रहमानी-यमन कमली एवं गेखु मिमी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आर्या कुमारी पांडेय एवं रिशिता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दोनों ही कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे संस्थान में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और सशक्त हुई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close