×
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊलखनऊ मंडल

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड, बच्चों समेत 15 की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ अन्य छात्रों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दूसरी मंजिल पर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कई छात्रों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए बाथरूम में शरण ले ली। वहीं एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फायरकर्मियों ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का रास्ता बनाया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं।

हादसे के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ दिया और राजधानी लौटने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित हैं। जबकि दूसरी मंजिल पर एक लाइब्रेरी-कम-कोचिंग सेंटर और एक स्टूडियो संचालित होता है, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन एवं गेम एसेट से जुड़ा कार्य किया जाता है।

फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close