×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट: शिक्षा के क्षेत्र में सेवा के 4 सफल वर्ष, नोएडा में मना वार्षिक उत्सव

नोएडा: 7 जून 2025 को गुर्जर समाज के शैक्षणिक उत्थान एवं युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए कार्यरत गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन इस वर्ष नोएडा स्थित होटल सैंडल सूट में गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. कलम सिंह ने की

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुज़फ़्फरनगर से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. कलम सिंह ने की। ट्रस्ट की गतिविधियों और अब तक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा श्री अमित राणा और ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नेपाल सिंह कसाना ने साझा किया।

ट्रस्ट की सफलता और विस्तार पर खुलकर हुई चर्चा

देशभर से पधारे ट्रस्ट के सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों की सराहना की और इसके भविष्य को लेकर विस्तार योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।

38 लाख रुपये की दी जा चुकी है शैक्षणिक सहायता

10 जून 2021 को गठित ट्रस्ट ने अब तक ₹38 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता गुर्जर समाज के जरूरतमंद व मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रदान की है।

यह सहायता या तो सीधे लाभार्थियों को या फिर उनके शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से दी गई।

“शिक्षा से ही होगा समाज का सशक्तिकरण” – सुरेन्द्र गुर्जर

सुरेन्द्र गुर्जर सलारपुर ने अपने उद्बोधन में कहा,

“गुर्जर समाज को यदि शिक्षित और संगठित बनाना है तो ऐसे ट्रस्टों की भूमिका अत्यंत अहम है। यह अभियान गाँव-गाँव तक पहुँचना चाहिए ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में न रुके।”

उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया।

कई प्रख्यात शिक्षा विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

डॉ. धर्मवीर सिंह (जिला शिक्षा निरीक्षक, नोएडा)

श्री राम फूल सिंह भाटी (पूर्व शिक्षा अधिकारी, हरियाणा)

श्री जगदीश लोहिया (शिक्षाविद, दिल्ली)

श्री कर्मवीर सिंह गुमी (मेरठ)

श्री नरेंद्र सिंह घुरैया (मध्य प्रदेश)

आयोजन की सफलता में संवेद्र भाटी का विशेष योगदान

कार्यक्रम के आयोजन में श्री संवेद्र भाटी जी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संपर्क करें:

गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close