×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों अपराधी गोली लगने से घायल ! 

नोएडा : गुरुवार सुबह ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम बल्लूखेड़ा गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर रुटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे बदमाश

बदमाशों ने रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए।

गिरफ्तारी और अस्पताल में भर्ती

घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पंकज (निवासी कैलाश नगर, गाजियाबाद; वर्तमान में लड़पुरा, कासना) और सत्यवीर (निवासी गिरधरपुर, कासना) के रूप में हुई है।

तमंचे, कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और एक चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close